इटावा: इटावा CJM कोर्ट ने ऑटो चोरी में मामले में अभियुक्त को 3 माह 15 दिन कारावास की सुनाई सजा,15 हजार का लगाया अर्थदंड
Etawah, Etawah | Feb 6, 2024 फ्रेंड्स कॉलोनी थाने में वर्ष 2021 में दर्ज किए गए ऑटो चोरी के मुकदमे में सुनवाई के दौरान CJM कोर्ट के न्यायाधीश द्वारा अभियुक्त आजाद टीला निवासी फैजल पुत्र स्वर्गीय शरीफ को पुलिस की प्रभावी पैरवी व प्रस्तुत साक्ष्य के आधार पर दोषी करार देते हुए आज मंगलवार को 3 माह 15 दिन कारावास की सजा सुनाई हैं। इसके साथ ही अभियुक्त पर 15 हजार का अर्थदंड भी लगाया गया है।