इटावा: उझियानी नेशनल हाईवे पुल पर बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर,जिला अस्पताल से सैफई PGI रैफर
Etawah, Etawah | Feb 6, 2024 बकेवर थाना क्षेत्र के उझियानी नेशनल हाईवे पर मंगलवार शाम 5 बजे बाइक सवार अज्ञात व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुँची डायल 112 पुलिस ने घायल को 108 एबुलेंस से जिलाचिकित्सालय भेजा कर बाइक को थाने पहुँचाया। डॉक्टर ने घायल की स्थिति को गंभीर देखते हुए सैफई PGI के लिए रैफर किया है।