इटावा: फ्रेंड्स कॉलोनी थाने के मालखाने में 30 वाहन,अन्य सामान व 56900₹ सरकारी धन कम पाए जाने पर थानाध्यक्ष ने दर्ज करवाई FIR
Etawah, Etawah | Feb 6, 2024 फ्रेंड्स कॉलोनी थानाध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह ने थाने में चार्ज के आदान प्रदान के दौरान माल कम पाए जाने पर SSP संजय कुमार वर्मा को लिखित शिकायत पत्र देकर उक्त मामले में धारा 409 के तहत मंगलवार को FIR दर्ज करवाई है। जिसमें मालखाने में जमा वाहनों में 30 वाहन व सरकारी धन में 56,900 रुपये समेत अन्य सरकारी सामान में 199 सामान कम पाया जाना दर्शाया गया है।