मल्हारगंज: नारी शक्ति अधिनियम के समर्थन में भाजपा महिला मोर्चा ने निकाली वाहन रैली
इंदौर में नारी शक्ति अधिनियम को लिए बुधवार 12 बजे रैली की शुरुआत राजवाड़ा स्थित माता अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा पर माल्यार्पण और नमन के साथ हुई। इसके बाद महिलाएं दोपहिया वाहनों पर सवार होकर गांधी प्रतिमा तक पहुंचीं। पूरे मार्ग में उत्साह और जोश का माहौल देखने को मिला।कई महिलाएं हाथों में तख्तियां लेकर प्रधानमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करती नजर आईं।