सांगानेर: जयपुर में पड़ोसी युवक ने नाबालिग लड़की का अपहरण कर 15 दिन तक बंधक बनाकर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
जयपुर में पड़ोसी युवक के नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। मिलने के बहाने धोखे से बुलाकर आरोपी पड़ोसी ने नाबालिग का अपहरण किया और 15 दिन बंधक बना रखकर उसके साथ देहशोषण करता रहा। पुलिस ने नाबालिग पीड़िता के बयान पर पोक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की। पुलिस ने आरोपी पड़ोसी को दबिश देकर गिरफ्तार कर जेसी भेज दिया।