सोनू उर्फ कुमार प्रभाकर दुबे बने खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी, परिवार में खुशी की लहर
गिरिडीह जिले के देवरी प्रखंड क्षेत्र चिकनाडीह निवासी कुमार प्रभाकर दुबे का चयन झारखंड लोक सेवा आयोग द्वारा खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी (इंस्पेक्टर) पद पर हुआ है।
राजकुमार दुबे के पुत्र प्रभाकर दुबे पूर्व में रांची के डोरंडा में लैब असिस्टेंट प्रोफेसर एवं शिक्षक के रूप में कार्यरत थे। सुदूरवर्ती क्षेत्र से निकलकर उन्होंने अपनी मेहनत और प्रतिभा के बल पर नई पहचान बनाई है। परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
#apnagiridihnews #GiridihNews #JharkhandNews