दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों का आंदोलन लगातार बढ़ता जा रहा है। देश के अलग-अलग राज्यों से बड़ी संख्या में Gen-जी युवा और छात्र प्रदर्शन में शामिल होने के लिए राजधानी पहुंच रहे हैं। बढ़ती भीड़ और सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशनों को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है।
इसी बीच, 26 दिनों से आमरण अनशन पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने शुक्रवार सुबह मेदांता अस्पताल में केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह की मौजूदगी में अपना अनशन समाप्त किया।
हालांकि, आंदोलन से जुड़े आयोजकों का कहना है कि जब तक उनकी प्रमुख मांगें पूरी नहीं होतीं, जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।
#JantarMantar #cjp #SonamWangchuk #cockroach #GenZ #youth #DelhiProtest #AbhijeetDipke #AbhijitDipke #JPNadda #BJPGovernment #CentralGovernment