महासमुंद: टर्मिनेटर क्रिकेट एकेडमी के संचालक व क्रिकेट कोच ने पालिकाध्यक्ष से मिलकर खिलाड़ियों के अभ्यास करने हेतु जगह की रखी मांग
टर्मिनेटर क्रिकेट एकेडमी के संचालक और एनआईएस क्रिकेट कोच ने पालिका अध्यक्ष से मिलकर क्रिकेट खिलाड़ियों को बारिश के समय 4 महीने तक आने वाली समस्या से अवगत कराया है। उन्होंने शहर के अंदर रेलवे ओवरब्रिज के नीचे बनाए जा रहे गेम जोन में क्रिकेट खिलाड़ियों को अभ्यास करने के लिए जगह देने की मांग की। मांग पर नपा अध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग ने स्वीकृति दे दी है।