महासमुंद: 22 जनवरी को महासमुंद जिले के सभी नगरीय निकायों में बंद रहेंगे पशुवध गृह और मांस बिक्री की दुकानें
जिला जनसंपर्क कार्यालय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार अयोध्या में श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर 22 जनवरी को छत्तीसगढ़ में पशुवध गृह एवं मांस बिक्री की दुकानें बंद रखने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जन आस्था को देखते हुए यह निर्णय लिया है। श्री साय के निर्देश पर नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा इस आशय का आदेश जारी कर दिया गया है। इसके तहत कलेक्टर प्रभात मलिक ने ज़िले के सभी नगरी