महासमुंद: ग्राम पिरदा में बाइक से 20 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब परिवहन करते 2 आरोपी हुए गिरफ्तार
कार्यालय पुलिस अधीक्षक महासमुंद द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार दोनों आरोपियों के नाम रंजीत चौहान और वंजीत चौहान हैं, जिन्हें थाना बसना पुलिस ने बाइक से 20 लीटर हाथभट्ठी महुआ शराब परिवहन करते गिरफ्तार कर उनके कब्जे से, शराब के अतिरिक्त शराब परिवहन में प्रयुक्त बाइक जप्त कर दोनों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई की है ।