महासमुंद: महासमुंद के जनपद कार्यालय के सामने स्थित हनुमान मंदिर में 22 जनवरी को होगा जिला स्तरीय कार्यक्रम
अयोध्या में श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा रामोत्सव का आयोजन 22 जनवरी को होगा। इस अवसर पर राज्य शासन के मंशा अनुरूप जिला एवं विकासखण्ड स्तर पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसी क्रम में 22 जनवरी को जिलास्तरीय कार्यक्रम महासमुंद के जनपद कार्यालय के सामने स्थित हनुमान मंदिर में आयोजित किया जाएगा। इसके लिए जिला पंचायत सीईओ एस. आलोक को कार्यक्रम का नोडल अधिकारी बनाया गया है। कलेक्टर प्रभात मलिक ने खुद