गिरिडीह: पल्स पोलियो अभियान को लेकर सदर अस्पताल से निकाला गया जागरूकता रथ
पल्स पोलियो अभियान को लेकर शनिवार को 2 बजे सदर अस्पताल से एक जागरूकता रथ को निकाला गया। इस दौरान चिकित्सक व संबंधित अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर रथ को रवाना किया। मौके पर कई स्वास्थ्य कर्मी भी मौजूद रहे। बताया गया की तीन दिवसीय अभियान की शुरुआत रविवार से हो रही है।इसको लेकर लोगों को जागरूक करने के लिए जागरूकता रथ को निकाला गया है।।