भिंड नगर: मप्र कांग्रेस प्रवक्ता कार्यालय से बोले,नगरीय निकाय के लिए कांग्रेस तैयार, भाजपा हार के डर से नही करा रही सहकारिता चुनाव
भिंड मप्र कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता स्वदेश शर्मा ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के नेतृत्व में चलाए जा रहे संगठन सृजन अभियान के तहत कांग्रेस जिला और ब्लॉक स्तर पर लगातार मजबूत हो रही है।उन्होंने दावा किया कि पार्टी का कार्यकर्ता पूरी तरह सक्रिय और संगठित है नगरीय निकाय एवं पंचायत चुनाव लड़ने के लिए तैयार है