जगदलपुर: जगदलपुर में पीडीएस चावल तस्करी का भंडाफोड़, 30-40 बोरी सरकारी चावल से भरी पिकअप की गई जब्त
बस्तर जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के चावल की अवैध खरीदी-बिक्री और तस्करी के खिलाफ खाद्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सरकारी चावल से भरी एक पिकअप वाहन को जब्त किया है। वाहन में लगभग 30 से 40 बोरी पीडीएस चावल लोड मिला, जिसे कथित तौर पर अवैध रूप से परिवहन किया जा रहा था। मामले में आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।