चास: बोकारो सेक्टर 4 में झुग्गी-झोंपड़ी वासी दुकानदार महासंघ के सदस्यों की हुई बैठक
Chas, Bokaro | Dec 10, 2025 बोकारो इस्पात प्रबंधन के संपदा न्यायालय द्वारा चलाए जा रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान के विरोध में झुग्गी-झोंपड़ी वासी सह फुटपाथ दुकानदार महासंघ की कार्यकारिणी सदस्यों की एक महत्वपूर्ण बैठक बुधवार को सिटी सेंटर सेक्टर-चार में आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 22 दिसंबर को बोकारो इस्पात नगर सेवा भवन के समक्ष जोरदार प्रदर्शन किया जाएगा