बौंली: जिला कलेक्टर व एसपी ने बौंली के पंचायत समिति सभागार में जनसुनवाई की, ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की भी ली बैठक
जिला कलेक्टर शुभम चौधरी एसपी ममता गुप्ता आज बौंली दौरे पर रहे।दोनों अधिकारियों ने बौंली के पंचायत समिति सभागार में आज गुरुवार दोपहर लगभग 1 बजे जनसुनवाई की। इस दौरान दर्जनों परिवादियों ने अपनी शिकायतें जिला कलेक्टर को दी। जिला कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को समस्या निस्तारण के निर्देश दिए।साथ ही डीएम ने ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की बैठक भी ली।