बांगरमऊ: बांगरमऊ में निर्माणाधीन मंदिर में साधु की चाकू से गोदकर हत्या, इलाके में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
उन्नाव के बांगरमऊ में मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। भूरे टोला मोहल्ले में निर्माणाधीन मंदिर में पूजा-पाठ करने वाले साधु बाबा मिलन दास की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि दोपहर करीब एक बजे अज्ञात हमलावर ने उन पर ताबड़तोड़ वार किए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई। सूचना पर पुलिस और फोरे