नौगढ़: अमदहा चरनपुर में भीम आर्मी की बैठक, युवाओं को आत्मनिर्भर बनने का दिया गया संदेश
नौगढ़ के अमदहा चरनपुर न्याय पंचायत में रविवार को भीम आर्मी (ASP) की बैठक रविवार दोपहर 02 बजे आयोजित हुई। बैठक में युवाओं को सकारात्मक सोच और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया गया। क्षेत्रीय बैठक मंत्री सिद्धार्थ राज बाबू ने युवाओं से संवाद कर शिक्षा संगठन और सामाजिक भागीदारी पर जोर दिया। कार्यक्रम में विभिन्न गांवों के युवा एवं पार्टी पदाधिकारी उपस्थित थे।