कोल: नगला पटवारी में युवक ने दहशत फैलाने के इरादे से तमंचे से की फायरिंग, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ
Koil, Aligarh | Feb 27, 2025 नगला पटवारी में युवक ने इलाके में दहशत फैलाने के इरादे से तमंचे से फायरिंग की है। उक्त युवक नगला पटवारी का रहने वाला बताया जा रहा है जो कि शातिर किस्म का है। स्थानीय लोगों के मुताबिक उक्त युवक इलाके में दहशत फैलाना चाहता है। दहशत फैलाने के इरादे से युवक ने घर की छत पर खड़ा होकर तमंचे से फायरिंग की है।