कोल: अलीगढ़ नुमाइश का समय 3 दिन बढ़ाया गया, अब 3 मार्च तक रहेगी नुमाइश: ADM सिटी ने दी जानकारी
Koil, Aligarh | Feb 27, 2025 नुमाइश मैदान में चल रही नुमाइश का समय अब 3 दिन आगे बढ़ा दिया गया है। यह समय दुकानदारों की मांग के अनुसार बढ़ाया गया है। 28 फरवरी तक चलने वाली नुमाइश आपकी 3 मार्च तक चलेगी। एडीएम सिटी अमित कुमार भट्ट ने बताया की शिवरात्रि पर्व के चलते एक दिन के लिए नुमाइश को बंद किया गया था। दुकानदार 3 दिन आगे बढ़ाने की मांग कर रहे थे।