कोल: हस्तपुर के निकट अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की हुई मौत, पुलिस ने शव भेजा पोस्टमार्टम
Koil, Aligarh | Feb 27, 2025 हस्तपुर के निकट बाइक सवार व्यक्ति को आज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। घटना में व्यक्ति की मौत हो गई। 40 वर्षीय प्रमोद भजन गाने का काम किया करते थे। बुधवार को प्रमोद अपनी टीम के साथ वृन्दावन में शिव विवाह के कार्यक्रम में गए थे। गुरुवार सुबह वह बाइक से वापस लौट रहे थे। इस दौरान अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिसके चलते उनकी मौत हो गई।