परसिया: वार्ड 10 में बाल विवाह रुकवाने पहुंची महिला बाल विकास की टीम, 17 का दूल्हा और 22 की दुल्हन
हमेशा नाबालिग लडकियों का बाल विवाह रुकवाने की खबर आती है। शुक्रवार को तीन बजे परासिया के महिला बाल विकास विभाग की टीम वार्ड क्रमांक दस में नाबालिग किशोर का बाल विवाह रुकवाने पहंुचंी। 17 साल का दूल्हा और 22 साल की दुल्हन के इस विवाह को रुकवाने पहंुची टीम को मौके पर दूल्हा नहीं मिला। पंचनामा बनाकर लडके की मां को विवाह नहीं करने की सलाह देकर टीम लौट आई।