सोमवार को पोस्ट ऑफिस घाट पर एक महिला के नर्मदा नदी में डूबने की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और डायल-112 की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। उप निरीक्षक दीपिका लोखंड, आरक्षक हरीश और पंकेश ने डायल-112 में पदस्थ प्रधान आरक्षक राकेश एवं पायलट के सहयोग से महिला को पानी से सुरक्षित बाहर निकाला।