सपा महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय महासचिव सुनीता मित्र का बेनीगंज में भव्य स्वागत
21 किलो की माला पहनाकर कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन, 2027 में सरकार बनने पर वादे पूरे करने का किया दावा
.
#हरदोई: समाजवादी पार्टी महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय महासचिव सुनीता मित्रा के बेनीगंज में प्रथम आगमन पर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने उन्हें 21 किलो की फूलों की माला पहनाकर एवं बुके भेंट कर अभिनंदन किया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
स्वागत कार्यक्रम के बाद सुनीता मित्रा ने समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर संगठन को मजबूत करने तथा आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों एवं उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
बैठक को संबोधित करते हुए सुनीता मित्रा ने कहा कि समाजवादी पार्टी का शीर्ष नेतृत्व लगातार आम जनता के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं को सुनने और उनके समाधान के लिए संघर्ष कर रहा है। पार्टी कार्यकर्ता गांव-गांव और घर-घर पहुंचकर जनता से संवाद कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी जनता के हितों और अधिकारों की लड़ाई लगातार लड़ती रहेगी।
उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व द्वारा जनता से किए गए वादों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा। आगामी 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर अब तक किए गए वादों को पूरा करने का कार्य किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभी से संगठन को मजबूत करने और अधिक से अधिक लोगों को पार्टी की विचारधारा से जोड़ने की अपील की।
कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय महासचिव का स्वागत करते हुए उन्हें भरोसा दिलाया कि पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में एकजुटता दिखाई दी।
इस अवसर पर कोथावां ब्लॉक अध्यक्ष रामचंद्र यादव, बेनीगंज नगर अध्यक्ष समीउल्लाह अंसारी भल्ला, युवजन सभा ब्लॉक अध्यक्ष मोहम्मद शानू, नगर महासचिव ओमप्रकाश गौतम, छात्र सभा जिला सचिव अखिलेश वर्मा, ब्लॉक उपाध्यक्ष प्रकाश यादव, ब्लॉक सचिव सुशील कुमार, लोहियावाहिनी जिला सचिव दिलशाद मंसूरी, जूली गौतम, सुल्फी भारती, शिल्पी वर्मा, राधा गौतम सहित बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
#रिपोर्ट: पुनीत मिश्रा/बेनीगंज
Hardoi, Hardoi | Sep 2, 2026