तीर्थंस्थलों की गरिमा, स्वच्छता एवं प्राकृतिक सौंदर्य तथा स्वच्छ वातावरण के प्रति जागरूकता बढ़ने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, श्रीमती कमलेश उपाध्याय के निर्देशन में आज 03 जुलाई 2026 को उत्तरकाशी पुलिस द्वारा विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान पुलिस, एसडीआरएफ, आईआरबी, एटीएस, फायर सर्विस, होमगार्ड एवं पीआरडी के जवानों द्वारा संयुक्त रूप से दौरान स्नान घाटों, यमुना नदी तट एवं धाम परिसर में व्यापक साफ-सफाई कर नदी में प्रवाहित किए गए वस्त्र एवं अन्य कूड़ा-करकट को एकत्रित कर सुरक्षित निस्तारण किया गया।
सभी तीर्थयात्रियों से अपील है—
✅ धाम की पवित्रता एवं प्राकृतिक सौंदर्य बनाए रखें।
✅ कूड़ा-करकट केवल निर्धारित डस्टबिन में ही डालें।
✅ वस्त्र, प्लास्टिक अथवा अन्य सामग्री यमुना नदी में प्रवाहित न करें।
✅आपका छोटा-सा सहयोग हमारे धामों, वातावरण एवं प्रकृति को स्वच्छ, सुंदर एवं सुरक्षित बनाए रखने में महत्वपूर्ण यो�