सतना बस स्टैंड पर जाम में फंसी एम्बुलेंस, व्यवस्था बेपटरी, ज़िम्मेदार बेपरवाह
सतना के सेमरिया चौराहा बसस्टैंड की यातायात व्यवस्था बेपटरी हो चुकी है । आज भी एक बस की वजह से जाम लग गया, जिसमें गंभीर मरीज को लेकर अस्पताल जा रही एंबुलेंस फंस गई, सोमवार दोपहर 2 बजे एंबुलेंस सायरन बजाती रही लेकिन बस ऑपरेटर बेपरवाह बने रहे । बसस्टैंड की सड़क में बसें पार्क रहती है, खराब बसों की मरम्मत और सर्विसिंग भी होती है । बस पार्किंग से आमजन परेशान है ।