ई-रिक्शा और बाइक की टक्कर में दो युवक घायल, एक की हालत गंभीर; हायर सेंटर रेफर
रिपोर्ट -अकील/नदीम
जगदीशपुर, अमेठी। कमरौली थाना क्षेत्र के दुलारी नगर बुद्धू में बुधवार दोपहर ई-रिक्शा और बाइक के बीच टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए जगदीशपुर ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां एक युवक की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार, बुधवार दोपहर करीब तीन से चार बजे के बीच दुलारी नगर बुद्धू के पास ई-रिक्शा और बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार प्रेम और प्रियांशु निवासी दक्खिनवारा गांव के घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने घायलों को जगदीशपुर ट्रामा सेंटर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उनका उपचार शुरू किया। एक घायल की हालत गंभीर होने पर उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर भेज दिया गया।
Amethi, Amethi | Oct 21, 2026