बांका: केशोपुर गांव में महिला को पति ने मारपीट कर घायल किया, थाने में शिकायत दर्ज
Banka, Banka | Dec 12, 2024 केशोपुर गांव में महिला ललिता देवी को उसके ही पति विभाष दास ने घरेलू विवाद को लेकर लाठी डंटा के साथ बेरहमी तरीके से मारपीट कर जख्मी कर दिया। घटना गुरुवार दोपहर बाद 1:00 बजे की है। घटना के बाद जख्मी महिला ललिता देवी थाना पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को देते हुए अपने ही पति विभाष दास के विरुद्ध लिखित शिकायत कर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस जांच कर रही है।