बहेड़ी: बहेड़ी तहसील परिसर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम ने फरियादियों की शिकायतें सुनकर निस्तारण के आदेश दिए
बहेड़ी तहसील परिसर में आज आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम बहेड़ी गोपाल शर्मा ने आने वाले फरियादियों की शिकायतें सुनकर निस्तारण के आदेश दिए माह के पहले शनिवार के तहत आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में आज कुल 25 शिकायतें प्राप्त हुईं जिसमे से तीन शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया इस दौरान तहसीलदार सहित तमाम विभागों के अफसरान मौजूद रहे।