नवाबगंज: पुलिस अधीक्षक ने पुलिस बल के साथ थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर किया पैदल गश्त
बाराबंकी के पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय द्वारा पुलिस बल के साथ थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर आज बुधवार लगभग 7 बजे पैदल गस्त/भ्रमण करते हुए स्थानीय लोगों व आमजनमानस को सुरक्षा का एहसास कराया गया। गस्त के दौरान प्रभारी निरीक्षक श्री राम किशन राणा व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।