नगर पालिका अध्यक्ष नीतू यादव ने महिलाओं के सशक्तिकरण को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि “नारी शक्ति वंदन अधिनियम” के तहत महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का ऐतिहासिक निर्णय लिया गया है, जो देश में महिलाओं की भागीदारी को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम है।