कोंडागांव: कोंडागांव जिला कार्यालय में साप्ताहिक समय-सीमा बैठक संपन्न, कलेक्टर ने योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ पहुंचाने पर जोर दिया
कोंडागांव कलेक्टर श्रीमती नुपूर राशि पन्ना ने आज सोमवार दोपहर 1 बजे जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा बैठक में विभिन्न शासकीय योजनाओं और निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने सुशासन तिहार, बस्तर मुन्ने कार्यक्रम, नियद नेल्लानार और राजस्व पखवाड़ा के सफल आयोजन के लिए आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।