घाघरा: दीरगांव पंचायत: ग्रामीणों ने पंचायत सचिवालय के रास्ते में गढ़वाल टूटने की जानकारी बीडीओ को दी
Ghaghra, Gumla | May 11, 2026 दिरगांव पंचायत क्षेत्र में पंचायत सचिवालय आने-जाने वाले मुख्य मार्ग अड़िया धाम नदी के समीप गढ़वाल क्षतिग्रस्त होने की सूचना देने को लेकर ग्रामीणों ने घाघरा बीडीओ से मुलाकात कर आवेदन सौंपा।वही ग्रामीणों ने बताया कि गढ़वाल टूटने से पंचायत सचिवालय के समीप जाने वाली सड़क खराब हो रही है।