महिलाओं को साथ लाये, वनकर्मियों को दी एससी-एसटी एक्ट, रेप केस में फंसाने की धमकी और उठा ले गए जब्ती का सामान👇
वाकया मुरैना जिले के पहाड़गढ़ क्षेत्र में कन्हार वन चौकी का है। बताया गया है कि वन भूमि जोतने के अपराध में कार्यवाही करते हुए वन विभाग ने महीनाभर पहले नत्था जाटव के हल एवं कल्टीवेटर जब्त किए थे।
शनिवार को तकरीबन 8-10 लोग वन चौकी पर पहुंचे, इनमें महिलाओं के अलावा लक्जरी कार से आये कुछ ऐसे लोग भी शामिल थे, जो खुद को मीडिया से बता रहे थे। इन लोगों ने वन चौकी परिसर में घुसकर हल और कल्टीवेटर उठा लिए और जाने लगे। वैन कर्मियों ने रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने एससी-एसटी एक्ट और रेप केस में फंसाने की धमकी दी। अंततः वे जब्तशुदा समान को लेकर चले गए। वन कर्मियों ने इस सिलसिले में कार्यवाही के लिए थाने में आवेदन प्रस्तुत किया है।
Morena Nagar, Morena | Oct 3, 2026