बाह: यमुना किनारे जंगल में पेड़ से लटका मिला अज्ञात व्यक्ति का कंकाल, बाह में मची सनसनी
बाह थाना क्षेत्र में शुक्रवार को सनसनीखेज मामला सामने आया। प्राप्त जानकारी के अनुसार दोपहर करीब 12 बजे पुलिस को सूचना मिली कि नौरंगी घाट चौकी क्षेत्र में यमुना नदी के किनारे वन विभाग के जंगल में एक अज्ञात व्यक्ति का कंकाल सिर रस्सी से पेड़ पर लटका हुआ है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार, सिर काफी पुराना प्रतीत हो