बिंदकी: बिंदकी में किसान मजदूर मोर्चा की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष अमर सिंह पटेल ने कहा- सरकार किसानों की समस्याएं हल करे
फतेहपुर जनपद के बिंदकी कस्बे के ललौली चौराहे के समीप शनिवार को दिन में 11 बजे किसान मजदूर मोर्चा की एक बैठक हुई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में किसान मजदूर मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमर सिंह पटेल मौजूद रहे। उन्होंने संगठन के पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं से कहा कि संगठन को मजबूत करना है। कोई कार्यकर्ता लापरवाही करता है तो उसे बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा।