खलीलाबाद: आजमपुर गांव में क्राप कटिंग कर गेहूं की फसल का आकलन तहसीलदार आनंद ओझा ने किया
DM के निर्देश पर खलीलाबाद तहसील क्षेत्र के आजमपुर गांव में पहुंचे खलीलाबाद तहसीलदार आनंद उझानी रवि 2025-26 के अंतर्गत चयनित कृषक कृष्ण सिंह के गाटा संख्या 74 में क्राप कटिंग कर गेहूं की फसल का आकलन किया।जिसमें उपज 17.500 किलोग्राम 43.3 वर्ग मीटर में प्राप्त हुआ।40,42 कुंतल प्रति हेक्टेयर प्राप्त हुआ।यह जानकारी सूचना विभाग ने गुरुवार सायं 4:30 बजे दी।