उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों के बीच आजाद समाज पार्टी ने जारी की विधानसभा प्रभारियों की दूसरी सूची
आजाद समाज पार्टी की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नगीना सांसद चन्द्रशेखर आजाद के निर्देश तथा प्रदेश कमेटी की संस्तुति पर उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों के लिए विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में प्रभारियों की नियुक्ति की गई है।
पार्टी के अनुसार, इससे पहले 31 जुलाई को विधानसभा प्रभारियों की पहली सूची जारी की गई थी। अब संगठनात्मक तैयारियों को आगे बढ़ाते हुए दूसरी सूची जारी की गई है।
पार्टी ने नवनियुक्त विधानसभा प्रभारियों को बधाई देते हुए संगठन को विधानसभा एवं बूथ स्तर तक मजबूत करने की अपेक्षा जताई है।
City News 24 Live
#UPPolitics #UPAssemblyElection2027 #AzadSamajParty #ChandrashekharAzad #ASP_K_Mission2027 #CityNews24Live
Hardoi, Hardoi | Sep 21, 2026