भोरे: भोरे में अवैध अस्पतालों और क्लीनिकों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई, तीन अस्पताल होंगे सील
भोरे क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित अस्पतालों और क्लिनिको के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन अस्पतालों को सील करने का आदेश जारी किया है। बिहार सरकार के स्वास्थ्य विभाग के निर्देश पर गठित विशेष जांच टीम ने अलग अलग इलाकों में छापेमारी कर कुल आठ अस्पतालों और क्लिनिको की जांच की। इस कार्रवाई के बाद इलाके में फर्जी डाक्टरों में हड़कंप मच गया।