बंजरिया: चैलाहा पंचायत के वार्ड 12 में सोलर स्ट्रीट लाइट न जलने से ग्रामीणों में नाराजगी
चैलाहा पंचायत के वार्ड बारह में सोलर स्ट्रीट लाइट नही जलने से ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। पब्लिक एप्प की टीम से मंगलवार शाम छह बजे बात करते हुए स्थानीय वार्ड सदस्य सह बंजरिया प्रखंड वार्ड संघ के अध्यक्ष मनीष मिश्रा ने बताया। कहा कि कुल दस सोलर स्ट्रीट लाइट लगा है। जिसमे अधिकांश खराब है। शिकायत के बाद मिस्त्री बनाता है,दो दिन जलता है,फिर खराब हो जाता है।