खुरई: सफाई कर्मियों ने सीएमओ को ज्ञापन सौंपा, वेतन समय पर देने की मांग उठाई
Khurai, Sagar | Dec 11, 2024 बुधवार शाम लगभग 5 बजे दर्जनों सफाई कर्मियों ने सीएमओ राजेश महतेले को अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से मांग की है कि उन्हें कलेक्टर रेट से प्रत्येक माह की 1 तारीख को वेतन दिया जाए। साथ ही सफाई के लिए अच्छी सामग्री भी दी जाए। दस वर्ष पूर्ण कर चुके वेतन भोगियों के लिए शासन के आदेशानुसार भत्ते का लाभ दिया जाए।