खुरई: तहसीलदार, सीएमओ, खाद्य निरीक्षक और महिला बाल विकास अधिकारी ने किया दीन दयाल रसोई का निरीक्षण
Khurai, Sagar | Dec 10, 2024 मंगलवार की शाम लगभग 5 बजे नगर पालिका के पास स्थित दीन दयाल रसोई का तहसीलदार, सीएमओ, फुड इंस्पेक्टर व महिला बाल विकास अधिकारी ने निरीक्षण किया। निरीक्षण में रसोई की साफ सफाई, भोजन की शुद्धता सहित संचालन का निरीक्षण किया। दरअसल इस रसोई का संचालन खुरई विधायक भूपेंद्र सिंह ने कराया था जिससे कि यात्रियों और गरीबों को 5 रु में भोजन मिल सके