हायाघाट: अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, हायाघाट पुलिस ने 4 लीटर देसी शराब के साथ कारोबारी को दबोचा
हायाघाट थाना पुलिस ने गश्ती के दौरान कार्रवाई करते हुए 4 लीटर देसी शराब के साथ एक शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सतीश कुमार, पिता स्वर्गीय राजेंद्र महतो, निवासी रसूलपुर, थाना हायाघाट, जिला दरभंगा के रूप में हुई है। बरामद शराब को जब्त कर लिया गया है तथा आरोपी के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत अग्रेतर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।