बांका: वज्रपात पीड़ित परिवार की मदद को आगे आया बांका नाई संघ, राशन व नकद राशि देकर बढ़ाया सहयोग
Banka, Banka | Jun 13, 2026 जिले के फुल्लीडुमर प्रखंड अंतर्गत गनोरा गांव में वज्रपात की घटना से प्रभावित अशोक ठाकुर के परिवार की सहायता के लिए नाई संघ बांका आगे आया है। शनिवार की दोपहर दो बजे संघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने पीड़ित के घर पहुंचकर राहत सामग्री एवं नकद सहयोग प्रदान किया। ज्ञात हो कि हाल ही में वज्रपात की चपेट में आने से अशोक ठाकुर का घर एवं उनके पशु जलकर राख हो गए थे।