#MaharajganjPolice
जनपद में सुरक्षित, भयमुक्त एवं सहयोगात्मक वातावरण स्थापित करने तथा पुलिस और आमजन के बीच आपसी विश्वास को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन में थाना सोनौली क्षेत्रान्तर्गत कम्युनिटी पुलिसिंग यूनिट (CPU) द्वारा स्थानीय वरिष्ठ नागरिकों (बुजुर्गों) के साथ संवाद गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी का मुख्य उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं एवं सुझावों को गंभीरता से सुनना, उनके जीवन अनुभवों का लाभ प्राप्त करना तथा उन्हें उनकी सुरक्षा के प्रति आश्वस्त करते हुए आवश्यकता पड़ने पर त्वरित एवं प्रभावी पुलिस सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाना रहा। साथ ही उन्हें पुलिस हेल्पलाइन सेवाओं, आपातकालीन सहायता एवं सुरक्षा संबंधी आवश्यक जानकारियों से भी अवगत कराया गया।
#CommunityPolicing
#UPPolice