मानिकपुर: चित्रकूट के पथरौडी गांव से पहुंची महिला ने दबंगों के खिलाफ पुलिस में की शिकायत, कहा- मेरी कटी फसल को जलाकर किया नष्ट
रविवार दोपहर 12 बजे चित्रकूट के शिवरामपुर चौकी क्षेत्र पथरौड़ी गांव की रामादेवी ने पुलिस को शिकायत दी। आरोप है कि राजेंद्र कुमार, मुकेश कुमार व अन्य ने आग लगाकर उनकी कटी फसल जला दी। पूर्व में अवैध कब्जा व अभद्रता के मामले में बीएनएस की धाराओं 74, 352, 351(2) में एफआईआर दर्ज है। महिला ने कार्रवाई की मांग की है।