नईसराय: तीन बच्चों की मौत के दूसरे दिन भी अजलेश्वर गांव में मातम, कई घरों में नहीं जले चूल्हे
अजलेश्वर गांव में सोमवार दोपहर तालाब में डूबने से हुई तीन बच्चों की मौत के बाद से ही गांव में मातम पसरा हुआ है। आलम यह है कि, कई घरों में चूल्हे तक नहीं जले हैं। सोमवार शाम साथ बजे जैसे ही पोस्टमार्टम के बाद तीनों बच्चों के शव गांव आए तो माहौल बेहद ग़मनींन हो गया। मृतक बच्चों के परिवार में शामिल कई महिलाएं अपनी सुधबुध खो बैठी। जिन्हें बड़ी मुश्किल से संभाला