जौनपुर: जलालगंज रेलवे फाटक 18 घंटे रहेगा बंद, वैकल्पिक रास्ते से जाने की सलाह
जलालगंज स्थित रेलवे फाटक संख्या 30/C से आवागमन करने वाले लोगों के लिए जरूरी सूचना है। उत्तर रेलवे के अधिकारियों ने शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े 11 बजे बताया कि मरम्मत एवं अनुरक्षण कार्य के चलते यह फाटक 2 अक्टूबर की रात 12 बजे से 3 अक्टूबर 2026 की शाम 6 बजे तक पूरी तरह बंद रहेगा। इस दौरान वाहनों और राहगीरों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। रेलवे प्रशासन ने लोगों से