धनौरा: गजरौला के तिगरी गंगा धाम में कार्तिक पूर्णिमा मेले की तैयारियां तेज, झूले व हिंडोले पहुंचने लगे
रविवार दोपहर 1:00 तिगरी गंगा मेला स्थल पर झूले वाले पहुंचने लगे हैं। सड़के बनाने का काम भी शुरू हो गया है। सोमवार को जिलाधिकारी तैयारियों की समीक्षा करेंगी। जिसे लेकर कार्यों में तेजी लाई गई है। अधिकारी भी तैयारियों का निरीक्षण कर रहे हैं। तिगरी गंगा मेला इस बार सात नवंबर को शुरू होगा। तैयारियां पूरी करने में मात्र 18 दिन बाकी बचे हैं।