धनौरा: बछरायूं में अंग्रेजी शराब की दुकान पर ओवर रेट शराब बेचने को लेकर मारपीट का वीडियो वायरल, अधिकारियों ने लिया जायजा
बछरायूं क्षेत्र में अंग्रेजी शराब की दुकान पर मारपीट हो गई। जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। यह वीडियो शुक्रवार रात 9:30 का बताया जा रहा है। वीडियो वायरल हुआ तो अधिकारियों ने मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दी है। आबकारी इंस्पेक्टर राकेश कुमार ने बताया है कि ओवर रेट शराब जो भी बेचेगा उसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।